uttarpradesh

May 02 2024, 16:25

60 लाख की कीमत की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार... बसखारी पुलिस को मिली सफलता

अंबेडकर नगर।युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की आदत के लिए अवैध रूप से आ रही ड्रग्स पर शिकंजा कसने के लिए प्रयासरत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।लगभग 60 लाख रूपये मूल्य की 56.80 ग्राम अवैध स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में अम्बेडकर नगर जनपद की बसखारी पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस के दावे के अनुसार अपराध और अपराधियों पर प्रभावी लगाम कसने के अभियान के अन्तर्गत बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ किछौछा के निकट गोलपुर चौराहा से यादव चौराहा जाने वाली सड़क के पास घेराबंदी करके चार स्मैक तस्करों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किये गये तस्करों की पहचान फखरे आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी दरगाह रसूलपुर, मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी किछौछा चुंगी, अनीश कुमार पुत्र स्व॰ जगमोहन और रामकेश पुत्र रामदेव निवासी वासुदेव नगर किछौछा के रूप में हुई है।

uttarpradesh

May 02 2024, 15:39

बहराइच: ईंट से कूचकर ग्रामीण की हत्या: एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, नहर में मिला शव

महेश चंद्र गुप्ता ,बहराइच जिले के छत्तरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव कर्बला के पीछे नहर में फेंक दिया। थानाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद यादव उर्फ हेतु यादव पुत्र मंशाराम का बुधवार को कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

इसके बाद से रघुनंदन अचानक गायब हो गया। गुरुवार दोपहर में उसका शव जैतापुर गांव में स्थित कर्बला के पीछे नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पहले ग्रामीण को ईंट से कूचा, इसके बाद उसी के शर्ट से उसके गला दबा दिया गया।

मृतक के पिता मंशाराम यादव ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

बौंडी पुलिस को जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

uttarpradesh

May 02 2024, 15:38

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी में अधीक्षक डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित अधिकारियों -कर्मचारियों ने स्वयं मतदान करने और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ सुनील वर्मा अधीक्षक ने जागरुक करते हुए कहा कि मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम।

 उन्होंने सभी को जागरुक करते हुए कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था एवं विश्वास रखते हुए धर्म, जाति, एवं भाषाई अनेकता से प्रभावित हुए बिना एवं अन्य लालसाओं से मुक्त होकर अपने मताधिकार के प्रयोग करने की सामूहिक शपथ ली, ताकि स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखा जा सके।

uttarpradesh

May 02 2024, 15:36

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया गया

 विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज। क्षत्रिय समाज के विभिन्न संगठनो की सयुक्त बैठक अवंतिका कालोनी नैनी स्थित चन्द्रलोक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व आईजी श्री सी पी सिंह व संचालन श्री डी के सिंह ने किया।

     

 बैठक में विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के जिलास्तरीय शीर्ष पदाधिकारियों की सहभागिता रही। उक्त अवसर पर क्षत्रिय कल्याण समिति यमुनापार, अ० भा० क्षत्रिय समाज, रायल राजपूत संगठन, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान, अखिल क्षत्रिय महासभा करणी सेना परिवार आदि के शीर्ष पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

    

बैठक में अपने समाज की दिशा- दशा पर चिन्तन मन्थन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक के संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी सहभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा दिए गए विचारों, सुझावों पर शीघ कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जायेगा।

uttarpradesh

May 02 2024, 15:31

बहराइच: शादी समारोह से किशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप, बाल अपचारी समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस

महेश चंद्र गुप्ता, बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव में मौसी के यहां शादी समारोह में गई नाबालिग का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसी के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में दो दिन पूर्व शामिल होने गई थी। रात 11 बजे नाबालिक नित्य क्रिया के लिए गई, तभी चार लोगों ने नाबालिग का अपहरण लिया। इसके बाद नाबालिक के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी फरार हो गए। 

किशोरी की तलाश करते हुए परिवार के लोग पहुंचे, सभी ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के विरुद्ध गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। 

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कौवाभारी गुरगुट्टा गांव निवासी लवकुश पुत्र रामनाथ, नरेंद्र कुमार उर्फ पंकज पुत्र मायाराम, सोनू पुत्र चेतराम और एक बाल अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज किया। गुरुवार को बाल अपचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, एसआई पूर्णेश नारायन पांडेय, मुख्य आरक्षी अनिल सिंह और विपुल शामिल रहे।

uttarpradesh

May 02 2024, 11:53

10 वर्षीय बच्चे ने दबाया तमंचे का ट्रिगर, बहन की मौत

उन्नाव । सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा में संदिग्ध हालत में 16 वर्षीय किशोरी के पैर में गोली लग गई। समय से इलाज न मिलने और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे द्वारा तमंचे का ट्रिगर दबाने से किशोरी को गोली लगने की बात कही है। मौके पर तमंचा न मिलने से पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।

गदन खेड़ा निवासी भोलेनाथ तिवारी के तीन बच्चे हैं। जिसमें 16 वर्षीय बेटी इशिता, 13 वर्षीय नैंसी व 10 वर्षीय बेटा सोमनाथ है। बुधवार देर रात भोलेनाथ घर पर नहीं था। इसी बीच घर में रखा तमंचा उसके बेटे सोमनाथ के हाथ लग गया।

तमंचा लेकर सोमनाथ कमरे से बाहर निकला। इसी बीच अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सामने खड़ी 16 वर्षीय बहन इशिता के जांघ में जा घुसी। वह खून से लथपथ हो गई। गोली की आवाज सुनने और इशिता के घायल होने के बाद भी करीब एक घंटे किसी ने उसको अस्पताल नहीं पहुंचाया। जानकारी पर पिता घर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर भागा पर रास्ते में ही मौत हो गई। सदर कोतवाल प्रमोद मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर पर तमंचा भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने जब स्वजन से तहरीर मांगी तो कोई भी तहरीर देने के लिए तैयार नहीं हुआ। कोतवाल ने बताया कि इशिता को गोली कैसे लगी जांच में सच सामने लाया जाएगा।

uttarpradesh

Apr 25 2024, 16:27

लोस चुनाव : दूसरे चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

मेरठ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मथुरा और अलीगढ़ लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। मेरठ में विक्टोरिया पार्क स्थित रवानगी स्थल से 2042 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा लगातार पूरी प्रक्रिया पर निगाह रखे हुए हैं। 26 अप्रैल को मेरठ लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और हापुड़ में 756 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन मतदान केंद्रों पर 20 लाख 530 मतदाता अपने उम्मीदवारों को वोट देंगे।

चुनाव सेल के नोडल अधिकारी राघवेंद्र मिश्र के अनुसार, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 26 कंपनी सीएपीएफ फोर्स और दस कंपनी पीएसी मतदान केंद्रों पर भेजी गई है। चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 615 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स मेरठ आई है।

मेरठ सीट के उम्मीदवार

मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा के अरुण गोविल, बसपा के देवव्रत त्यागी, सपा की सुनीता वर्मा, सबसे अच्छी पार्टी के अफजाल, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के आबिद हुसैन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र, मजलूम समाज पार्टी के लियाकत और जय हिंद नेशनल पार्टी के हिमांशु चुनाव मैदान में है।

uttarpradesh

Apr 21 2024, 22:48

सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कालेज के बच्चों ने बनाई जिले में धमक


रायबरेली। यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेलाखारा के सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने शानदार परिणाम दिया ।इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा पलक यादव ने 96.20 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवीं रैंक और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इसी तरह अल्पा यादव 94.6 ,अविनाश शुक्ला 94.6, संस्कार मौर्य 91.6 दीपशिखा 83.2,मंदाकिनी 83.2 

भूमिका यादव ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा रमा ने 95.17 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया।नैंसी ने 94.5 ,खुशी तिवारी 91.67 ,सौम्या मौर्य 91.5,सुधांशु तिवारी 91.1 ,आकांक्षा तिवारी 90. 83,अंशिका तिवारी 90.67, शिवम 89.83,वैष्णवी यादव 89.5,निशि ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक ओम प्रकाश मौर्य ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा की ग्रामीण इलाके में खोला गया विद्यालय निरंतर इसी तरह प्रगति करता रहे। इसके लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।प्रधानाचार्य अनिल यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी ।उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

uttarpradesh

Apr 20 2024, 16:37

*यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, शुभम वर्मा इंटर और प्राची निगम हाई स्कूल टॉपर*

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है। 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है।

प्राची ने हाईस्कूल में टॉप किया

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर के बने टॉपर हैं। सीतापुर की ही रहने वाली प्राची निगम ने हाईस्कूल में टॉप किया है। प्राची के 600 में से 591 नंबर आए हैं। उनके 98.50 प्रतिशत अंक आए हैं। प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं।

इंटर में शुभम वर्मा ने टॉप किया

इंटर में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें 489 अंक मिले हैं। परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है। शुभम वर्मा सीतापुर के सीता बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।

10वीं, 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05 लड़के शामिल हैं। वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं। लड़कों की तुलना में 10वीं क्लास की लड़कियों का पास प्रतिशत 7.35 अधिक रहा, जबकि 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 10.6% अधिक रहा है।

uttarpradesh

Apr 09 2024, 23:26

कांग्रेस पार्टी का हर गारंटी न्याय का संकल्प है :प्रमोद तिवारी

 मिर्जापुर 9 अप्रैल को मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने आए राज्यसभा सांसद एवं उप नेता प्रमोद तिवारी एवं साथ में सोना तिवारी ने भी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करते हुए कहां की इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के लोग घबराए हुए हैं जनता महंगाई से परेशान है जनता अब परिवर्तन करेगी सी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय- पद देश की आवाज है लोकतंत्र बचाने के लिए जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए और तानाशाही ताकतों को हारने के लिए हम सब एक जुट हैं श्री तिवारी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र का सभी संस्थाओं का युवाओं के सपनों का किसानों की मेहनत का महिलाओं के सम्मान का और आम लोगों की आकांक्षाओं का गला घोटा जा रहा है 

श्री तिवारी ने कहा कि देश में आज महंगाई आसमान छू रही है उपस्थित पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के अध्यक्ष कांग्रेस के नेता सुधाकर तिवारी शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे रमेश प्रजापति पप्पू और पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन राजधर दुबे भूपेंद्र शुक्ला कृष्णा गोपाल चौधरी वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह शशि भूषण दुबे कमलेश दुबे और राजेंद्र विश्वकर्मा इश्तियाक अंसारी सिराज अहमद मनीष दुबे बऊ पाठक हरिकेश त्रिपाठी राजेंद्र विश्वकर्मा संतोष यादव कमलेश मिश्रा जी अनुज मिश्रा कुंज बिहारी उपाध्याय अंकुर आजाद डॉ दिनेश चौधरी।